How To Create Jump Link In Blog Post / ब्लॉग में जंप लिंक कैसे बनाएं

जंप लिंक क्या होती है - एक लिस्ट में से किसी भी टॉपिक पर क्लिक करने पर सीधे उस टॉपिक पर जंप करके चले जाते हैं जिससे हम उस टॉपिक के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सके

जंप लिंक का उपयोग - यदि हम कोई बड़ी पोस्ट बनाते हैं तो उस पोस्ट में बहुत सारे टॉपिक होते हैं उन सभी टॉपिक को एक साथ लिस्ट बनाकर रखते हैं ताकि हमारी पोस्ट में कौन कौन से टॉपिक है यह हमें उस लिस्ट को देख कर पता चल सके जंप लिंक के द्वारा हम लिस्ट में किसी भी टॉपिक पर क्लिक करके उस टॉपिक को आसानी से पढ़ सकते हैं

 जंप लिंक क्यों बनाएं - ताकि हम पोस्ट के हर टॉपिक तक आसानी से पहुंच सके एवं उसे पढ़ सके

जंप लिंक कैसे बनाएं कुछ आसान स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से जंप लिंक बना सकते हैं

  1. सबसे पहले आप अपने ब्लॉग में लॉगिन कीजिए
  2. जिस पोस्ट में आपको जंप लिंक ऐड करनी है उसे ओपन कीजिए 

  3. अब आपको दो कार्य करने हैं लिंक बनानी है और आईडी बनानी है लिस्ट में जो टॉपिक है उस पर लिंक बनाएंगे और उस टॉपिक की जहां डिटेल दिखाई देगी वहां पर एक आईडी बनाएंगे
  4. सबसे पहले हम आईडी बनाते हैं आईडी बनाने के लिए आपको एचटीएमएल व्यू पर क्लिक करना है जहां पर भी आपको टॉपिक पर क्लिक करने पर जंप कराना है अर्थात उस टॉपिक की डिटेल जहां भी दिखाई दे रही है वहां पर एक आईडी बनानी है 

  5. आईडी बनाने के लिए आप डिटेल वाले टॉपिक के ऊपर यह कोड पेस्ट कर दीजिए टॉपिक का नाम आप अपनी इच्छा अनुसार कुछ भी लिख सकते हैं
     
  6. अब आपको लिस्ट वाले टॉपिक पर एक लिंक बनाना है सबसे पहले कंपोज व्यू पर जाएं फिर लिंक बनाने के लिए सबसे पहले आप अपने पोस्ट की लिंक को कॉपी कीजिए उसके बाद उस टॉपिक को सिलेक्ट कीजिए फिर इंसर्ट लिंक ऑप्शन पर क्लिक कीजिए अब आपने जो पोस्ट के लिंक कॉपी की थी उसे पेस्ट कर दीजिए 



  7. लिंक पेस्ट करने के बाद बिना स्पेस दिए # टाइप कीजिए उसके बाद आपका जो भी टॉपिक का नेम आपने आईडी में लिखा था वह पेस्ट कर दीजिए अब पोस्ट को सेव कर दीजिए उसके बाद पोस्ट को पब्लिश कर दीजिए 

  8. अब आप देखेंगे कि आपकी पोस्ट में जंप लिंक ऐड हो चुकी है अब आप लिंक में उस टॉपिक पर क्लिक करेंगे तो उस टॉपिक की डिटेल आपको दिखाई देगी

 इस प्रकार के अन्य  HTML कोड सीखने के लिए हमें फॉलो जरूर करें

Comments

joks

good day

Ishq De Fanniyar Song Lyrics | Fukrey Returns

Contact My Neemuch ( हम से सम्पर्क करे )