डॉक्टर बन गया हत्यारा, Doctor became a murderer,
डॉक्टर बन गया हत्यारा राकेश एक बहुत ही अच्छा और ईमानदार डॉक्टर था वह हमेशा लोगों की मदद किया करता था , राकेश अपनी पत्नी और एक बेटे के साथ रहता था राकेश ऑपरेशन करने में एक्सपर्ट था इसीलिए जब भी किसी को गोली लगती थी तब पुलिस वाले मरीज को राकेश के पास ही लेकर आते थे , चाहे कोई गुंडा हो या कोई निर्दोष आम आदमी, पुलिस हर किसी को राकेश के पास ले आती थी, राकेश ने भी बिना किसी भेदभाव के अपना कर्तव्य निभाया और सभी की जान बचाई। शहर में गुंडागर्दी और चोरी बढ़ गई थी जिसके कारण कई निर्दोष आम लोगों को गोली लगने के बाद राकेश के पास लाया जाता था ताकि राकेश उनकी गोली निकालकर उनकी जान बचा सके। उन मासूमों को देखकर राकेश को बहुत दुःख हुआ। वह पुलिसवालों से कहता कि आप सभी गुंडों को पकड़ क्यों नहीं लेते. पुलिसकर्मियों का कहना है कि हम अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं और जल्द ही सभी बदमाशों को पकड़ लेंगे एक दिन जब राकेश अस्पताल में एक मरीज का इलाज कर रहा होता है, तभी कुछ अपराधी चोरी के इरादे से उसके घर में घुस जाते हैं। राकेश के घर में उसकी पत्नी और बेटा है जो बदमाशों को चो...